दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं उधार क्रय या खरीद की जर्नल एण्ट्री credit purchase journal entry के बारे में। उधार क्रय की प्रविष्टि देखने से पहले हम ये समझ लेते हैं कि आखिर उधार क्रय What is Credit Purchase क्या है?
उधार क्रय क्या है What is Credit Purchase
- जैसा कि आप जानते हैं कि व्यापार में वस्तुओं या सेवाओं का लेनदेन होता है।
- वस्तुओं को बेचने से पहले हमें उसे खरीदना पड़ता है जिसे क्रय कहा जाता है।
- अगर हम खरीदे गये सामान का भुगतान हाथो-हाथ कर देते हैं तो ये नकद क्रय कहलाता हैं
- अगर हम खरीदे गये सामान का भुगतान कुछ समय बाद या निश्चित समयावधि के बाद करते हैं तो यह उधार क्रय कहलाता है।
उधार क्रय की पहचान कैसे करें Identification of Credit Purchase
- जब प्रविष्टि में नगद खरीदा शब्द नहीं दिया हो या पार्टी का नाम दिया हो
- जब प्रविष्टि में उधार खरीदा शब्द दिया हो
- जब प्रविष्टि में पार्टी का नाम दिया हो यह नही बताया गया हो कि नगद खरीदा या उधार तो उसे हम उधार क्रय ही मानेंगे।
उधार क्रय की प्रविष्टि कैसे करें credit purchase journal entry
जमील अत्तारी से 8,000 रूपये का माल खरीदा।
- इस प्रविष्टि में माल बेचने वाले का नाम दिया है लेकिन नगद खरीदा या उधार खरीदा शब्द नहीं दिया है इसलिए इसे उधार क्रय मानेंगे।
| खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
| Jameel Attari | Personal Account | पाने वाला डेबिट और देने वाला क्रेडिट | Cr |
| Purchase | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करते हैं। | Dr. |
प्रविष्टि Journal Entry
| Purchase Account Dr | 8,000 | ||
| To Jameel Attari | 8,000 | ||
| (Goods purchased) |
जमील अत्तारी से 10,000 रूपये का माल उधार खरीदा।
- इस प्रविष्टि में माल बेचने वाले का नाम दिया है साथ ही उधार खरीदा शब्द दिया है इसलिए इसे उधार क्रय मानेंगे।
| खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
| Jameel Attari | Personal Account | पाने वाला डेबिट और देने वाला क्रेडिट | Cr |
| Purchase | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करते हैं। | Dr. |
प्रविष्टि Journal Entry
| Purchase Account Dr | 10,000 | ||
| To Jameel Attari | 10,000 | ||
| (Goods purchased) |
Attention: The internal data of table “19” is corrupted!