दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं जीएसटी क्रय की जर्नल एण्ट्री purchase journal entry with gst के बारे में। जीएसटी के साथ क्रय की प्रविष्टि देखने से पहले हम ये समझ लेते हैं कि आखिर जीएसटी के साथ क्रय What is Purchase with GST क्या है?
जीएसटी क्रय क्या है What is GST Purchase
- जैसा कि आप जानते हैं कि व्यापार में वस्तुओं या सेवाओं का लेनदेन होता है।
- वस्तुओं को बेचने से पहले हमें उसे खरीदना पड़ता है जिसे क्रय कहा जाता है।
- जैसा कि आपको पता है कि 1 जुलाई 2017 से भारत में जीएसटी लागु कर दिया गया था।
- अब हमें क्रय के साथ जीएसटी का भुगतान करना होता है।
- जीएसटी की दरें अलग-अलग वस्तुओं पर अलग-अलग होती हैं।
- जब हम क्रय के साथ जीएसटी का भी भुगतान करते हैं तो उसे हम जीएसटी क्रय GST Purchase के नाम से जानते हैं।
जीएसटी क्रय की प्रविष्टि कैसे करें purchase journal entry with gst
10,000 रूपये का माल 18% जीएसटी पर खरीदा।
- इस प्रविष्टि में जीएसटी हमारे लिए एक खर्चा है।।
| खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
| Cash | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Cr |
| Purchase Account | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Dr. |
| GST | Nominal Account | खर्चे व हानि को डेबिट और आय व लाभ को क्रेडिट | Dr |
प्रविष्टि Journal Entry
| Purchase Account Dr | 10,000 | ||
| GST Account Dr | 1,800 | ||
| To Cash Account | 11,800 | ||
| (Goods purchased at GST 18%) |
जमील अत्तारी से 20,000 रूपये का माल 5% जीएसटी पर खरीदा।
- इस प्रविष्टि में जीएसटी हमारे लिए एक खर्चा है।
| खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
| Jameel Attari | Personal Account | पाने वाले को डेबिट और देने वाले को क्रेडिट | Cr |
| Purchase Account | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Dr. |
| GST | Nominal Account | खर्चे व हानि को डेबिट और आय व लाभ को क्रेडिट | Dr |
प्रविष्टि Journal Entry
| Purchase Account Dr | 20,000 | ||
| GST Account Dr | 1,000 | ||
| To Jameel Attari | 21,000 | ||
| (Goods purchased at GST 18%) |
Attention: The internal data of table “19” is corrupted!